फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-निलामी: सरकार ने एमटीएनएल और बीएसएनएल की संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा

Sun, 21 Nov 2021 02:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की वेबसाइट पर जारी कागजातों के अनुसार एमटीएनएल और बीएसएनएल की रियल इस्टेट संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा गया है।
विज्ञापन
एमटीएनल-बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की रियल इस्टेट संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है। संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत संपत्तियों को बेचने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


भारत सरकार के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की वेबसाइट पर जारी कागजातों के अनुसार बीएसएनएल की हैदराबाद, चंडीगढ़, भावनगर  और कोलकाता की संपत्ति बेचने के लिए 660 करोड़ रुपये की कीमत तय की गई है। इसी तरह एमटीएनएल के वसारी हिल, मुंबई के गोरेगांव स्थित संपत्ति को बेचने के लिए 310 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है।

बीएसएनल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि संपत्ति बेचने की पूरी प्रक्रिया एक से डेढ़ माह में पूरी करने की योजना है। उन्होंने बताया कि संपत्ति मुद्रीकरण की ये पहली योजना है। इस योजना के तहत ओशिवारा में एमटीएनएल के 20 फ्लैट भी संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत बेचे जाएंगे। इन फ्लैटों की कीमत 52.26 लाख से लेकर 1.59 करोड़ रुपये रखी गई है। एमटीएनएल के संपत्तियों की ई-नीलामी 14 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें