फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Regulator Action: 72 घंटे में दूसरी बार DGCA से एयर इंडिया को झटका, एक और सिम्युलेटर प्रशिक्षण केंद्र पर रोक

Wed, 30 Aug 2023 08:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Regulator Action: डीजीसीए का यह फैसला एयरलाइन के प्रशिक्षण केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सामने आई कथित खामियों की पृष्ठभूमि में आया है। एयर इंडिया के पास मुंबई और हैदराबाद में दो प्रमुख सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधाएं हैं।  
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के हैदराबाद संयंत्र में ए320 पायलटों के लिए सिम्युलेटर प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से महज तीन दिन के भीतर लिए गए दो फैसलों से एयर इंडिया के सामने परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर छोटे और बड़े आकार के विमान पायलटों को प्रशिक्षित नहीं कर सकती है। इससे पहले मुंबई स्थित सिम्युलेटर प्रशिक्षण केंद्र पर भी नियामक ने रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ''डीजीसीए ने ए320 पायलटों के लिए एयर इंडिया के संयंत्र में सिम्युलेटर प्रशिक्षण गतिविधियों को निलंबित कर दिया है। नियामक के फैसले पर एयर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। निरीक्षण के निष्कर्षों के बारे में एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नियामक ने अपनी टिप्पणियों में जो भी सलाह दी है, हम उस पर गौर कर रहे हैं और सुधारात्मक उपाय कर रहे हैं।" डीजीसीए की ओर से भी इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

सूत्रों ने कहा कि डीजीसीए का यह फैसला एयरलाइन के प्रशिक्षण केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सामने आई कथित खामियों की पृष्ठभूमि में आया है। एयर इंडिया के पास मुंबई और हैदराबाद में दो प्रमुख सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधाएं हैं।  
विज्ञापन


मुंबई संयंत्र बोइंग 777 और बी787 विमानों के पायलटों को सिम्युलेटर प्रशिक्षण देने के लिए है। हैदराबाद संयंत्र छोटे आकार के ए320 विमानों के पायलटों के लिए इसी तरह के प्रशिक्षण के लिए है। हाल ही में डीजीसीए के दो सदस्यीय निरीक्षण दल ने एयरलाइन की आंतरिक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्टिंग में खामियां पाई थीं और नियामक इन मुद्दों की जांच कर रहा है। बता दें कि पुनरोद्धार की राह पर अग्रसर एयर इंडिया ने 470 नैरो बॉडी और वाइड-बॉडी विमानों के ऑर्डर दिए हैं। विमानन कंपनी विभिन्न स्तरों पर लोगों की नियुक्ति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें