फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दुबई में एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग के मामले में पायलट पर कार्रवाई, DGCA ने कही यह बात

Mon, 01 Jan 2024 11:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोच्चि से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान की 20 दिसंबर को दुबई में हार्ड लैंडिंग हुई थी। विमान लगभग एक सप्ताह तक वहां खड़ा रहा। एयर इंडिया ने कहा कि जांच के बाद पायलट को पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
डीजीसीए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीसीए पिछले महीने दुबई में एयर इंडिया के ए320 नियो विमान की हार्ड लैंडिंग की जांच कर रही है, इस घटना में जांच के बाद एयरलाइन ने पायलट को पद से हटा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि विमान में कितने यात्री सवार थे इसके बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन


डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि कोच्चि से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान की 20 दिसंबर को दुबई में हार्ड लैंडिंग हुई और विमान लगभग एक हफ्ते तक वहीं खड़ा रहा। एयर इंडिया ने कहा कि उसने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच होने तक पायलट को पद से हटा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि घटना की डीजीसीए मानदंडों के अनुसार जांच पहले ही शुरू कर दी गई थी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पायलट को विमान उड़ाने के लिए उचित प्रशिक्षित और लाइसेंस प्राप्त था।

मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि ए320 नियो विमान को हार्ड लैंडिंग के बाद लगभग एक सप्ताह के लिए दुबई में रोक दिया गया था। गौरतलब हैं कि जिस विमान की हार्ड लैंडिंग हुई हो उसे दोबारा उड़ान भरने से पहले रखरखाव जांच से गुजरना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें