फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byjus US: बायजू को झटका; डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने लोन नहीं चुकाने का दोषी पाया, ऋणदाताओं को दिया यह अधिकार

Tue, 24 Sep 2024 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

America: डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 23 सितंबर को दिए गए फैसले से ऋणदाताओं को अमेरिका में बायजू की संपत्तियों, मुख्य रूप से बायजू अल्फा इंक पर नियंत्रण करने और पूर्ण पुनर्भुगतान की मांग करने की अनुमति मिल गई है। ऋणदाताओं ने आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए टिमोथी पोहल को बायजू अल्फा इंक का एकमात्र निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
बायजू संकट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक अदालत ने संकटों से जुझ रहे एडटेक फर्म बायजू को एक नया झटका दिया है। डेलावेयर के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय एडटेक कंपनी बायजू को 1.5 अरब डॉलर का ऋण नहीं चुकाने का दोषी पाया और ऋणदाताओं को क्षतिपूर्ति का अधिकार दिया है। 

विज्ञापन


डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 23 सितंबर को दिए गए फैसले से ऋणदाताओं को अमेरिका में बायजू की संपत्तियों, मुख्य रूप से बायजू अल्फा इंक पर नियंत्रण करने और पूर्ण पुनर्भुगतान की मांग करने की अनुमति मिल गई है। ऋणदाताओं ने आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए टिमोथी पोहल को बायजू अल्फा इंक का एकमात्र निदेशक नियुक्त किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, "हम इस बात से प्रसन्न हैं कि डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णायक रूप से उस बात की पुष्टि की है जो हम पहले से जानते थे। वह यह है कि बायजू ने जानबूझकर और स्वेच्छा से किए गए ऋण समझौते का उल्लंघन किया और उसे पूरा नहीं किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें