फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Report: दिवाली सप्ताह के दौरान लगातार दूसरे वर्ष लोगों ने नकद लेनदेन से किया परहेज, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 23 Nov 2023 01:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Report: रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई की डिजिटल यात्रा की सफलता का मुख्य कारण अर्थव्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सरकार की ओर से किए गए अथक प्रयास हैं। इसके अलावा, यूपीआई, वॉलेट और पीपीआई जैसी इंटरऑपरेबल भुगतान प्रणालियों ने डिजिटल रूप से पैसों का लेनदेन सरल और सस्ता बना दिया है।
विज्ञापन
एबीआई इकोरैप रिपोर्ट। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी ताजा इकोरैप रिपोर्ट में बताया है कि दिवाली सप्ताह के दौरान लगातार दूसरी बार चलन में मौजूद मुद्रा (सीआईसी) में गिरावट आई है और उपभोक्ताओं ने त्योहारी खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान का रुख किया।

विज्ञापन


इकोरैप रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 के त्योहारी महीने में मूल्य के लिहाज से यूपीआई के जरिए 1,36,600 करोड़ रुपये के 85.3 करोड़ लेनदेन (मासिक आधार पर) की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई की डिजिटल यात्रा की सफलता का मुख्य कारण अर्थव्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सरकार की ओर से किए गए अथक प्रयास हैं। इसके अलावा, यूपीआई, वॉलेट और पीपीआई जैसी इंटरऑपरेबल भुगतान प्रणालियों ने डिजिटल रूप से पैसों का लेनदेन सरल और सस्ता बना दिया है। यह उन लोगों के लिए भी सुविधाजनक है  जिनके पास बैंक खाते नहीं हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पिछले 20 साल से दिवाली सप्ताह के दौरान चलन में मुद्रा के उतार-चढ़ाव का भी विश्लेषण किया गया है। सीआईसी में 2022 और 2023 दोनों में क्रमशः लगभग 7,600 करोड़ रुपये और 5,900 करोड़ रुपये की गिरावट देखी। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में इसमें वृद्धि दर्ज की गई थी। इससे पहले 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट के कारण दिवाली सप्ताह के दौरान सीआईसी में मामूली गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें