फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency News: भारत में डिजिटल करेंसी पर प्रतिबंध की खबरों के बीच इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने मारी एंट्री, जानें क्या है योजना

Mon, 29 Nov 2021 02:36 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency Exchange Coinstore Enters India : क्वाइनस्टोर एक्सचेंज ने हाल ही में अपनी वेबसाइट और एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की देश के बड़े शहरों बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई में अपने कार्यालय खोलने की है। क्वाइनस्टोर एक्सचेंज ने हाल ही में अपनी वेबसाइट और एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने की चर्चाएं जोरों पर हैं और शीतकालीन सत्र मे क्रिप्टोकरेंसी बिल के डर से कई क्रिप्टो एक्सचेंज देश के बाहर निकलने की फिराक में है। ऐसे में एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ऐसा भी है जो इस तरह के माहौल में भी भारत में एंट्री कर चुका है। जी हां एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्वाइनस्टोर भारत में अपने ऑपरेशन शुरू कर चुका है।  

विज्ञापन


क्या है कंपनी की योजना 
रिपोर्ट के मुताबिक, क्वाइनस्टोर एक्सचेंज ने हाल ही में अपनी वेबसाइट और एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की देश के बड़े शहरों बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई में अपने कार्यालय खोलने की है। कॉइनस्टोर के मार्केटिंग हेड चार्ल्स टैन का कहना है कि उनके ऐप को भारत में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐप पर आ रहे करीब एक तिहाई यूजर भारत से हैं। ऐसे में भारतीय बाजार में विस्तार की बहुत उम्मीद है। 

भारत में क्रिप्टो पर प्रतिबंध की संभावना कम 
भारत में क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश होने और डिजिटल करेंसी पर प्रतिबंध लगने के संकेतों के बारे में टैन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चीजें सकारात्मक रहेंगी और भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक अच्छा फ्रेमवर्क पेश करेगी। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी पर बैन का निर्णय शायद नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन


फिलहाल 100 कर्मियों की होगी भर्ती
रिपोर्ट में टैन के हवाले से कहा गया है कि क्वाइनस्टोर ने भारत में लगभग 100 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। भारतीय बाजार के लिए क्रिप्टो से संबंधित उत्पादों और सेवाओं के विपणन, कर्मचारियों को काम पर रखने और विकास के लिए 20 मिलियन डॉलर का खर्चा अनुमानित है। गौरतलब है कि  क्वाइनस्टोर हाल के महीनों में भारत में प्रवेश करने वाला दूसरा वैश्विक एक्सचेंज है, जो क्रॉसटावर के नक्शेकदम पर चल रहा है। क्रॉसटावर ने सितंबर में अपनी स्थानीय इकाई देश में शुरू की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें