फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Bill: बिटक्वाइन पर सवाल के जवाब में बोली सरकार, मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं

Mon, 29 Nov 2021 01:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ministry of Finance on Bitcoin: वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डाटा बिल्कुल भी एकत्र नहीं करती है। इसमें कहा गया कि देश में बिटकॉइन को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 
विज्ञापन
अब बिटक्वाइन से कर सकेंगे खरीदारी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। इस सत्र में एक अहम बिल पेश किया जाना है जिसकी इन दिनों जोरों पर चर्चा है। जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिप्टोकरेंसी बिल की। देश में डिजिटल मुद्राओं के लेन-देन को प्रबंधित करने के उद्देश्य से यह बिल लाया जा रहा है और ऐसे भी संकेत मिले हैं कि देश में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लग सकता है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही देश में बिटक्वाइन के लेन-देन को लेकर सवाल पूछा गया। वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डाटा बिल्कुल भी एकत्र नहीं करती है। इसमें कहा गया कि देश में बिटकॉइन को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन


आरबीआई डिजिटल मु्द्रा पर कर रहा काम
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल मुद्राओं के उपयोग के मामलों की जांच कर रहा है और केंद्रीय बैंक अपनी डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की शुरुआत के लिए चरणबद्ध कार्यान्वयन रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें कोई व्यवधान नहीं है।

भरोसेमंद भुगतान विकल्प की जरूरत 
क्रिप्टोकरेंसी के भारत में उपयोग को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि डिजिटल मुद्रा से होने वाले लाभ, जैसे नकदी पर कम निर्भरता, कम लेन-देन की लागत के कारण उच्च भार, कम निपटान जोखिम पर विचार किया जाएगा। यह एक अधिक मजबूत, भरोसेमंद, विनियमित और कानूनी निविदा-आधारित भुगतान विकल्प को जन्म दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें