फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Reduced: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता, घरेलू पर कोई राहत नहीं, जानिए क्या हैं नए दाम

Thu, 01 Sep 2022 04:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Commercial Cylinder Price Today:एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में  मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। 

विज्ञापन
LPG gas - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई खास नहीं होगा। 

विज्ञापन

एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में  मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। 

देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली  तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। एक अगस्त को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपये की कमी की गई थी। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं। जबकि एक अप्रैल को इस सिलेंडर के दाम 249.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, देश में घरेलू सिलेंडरों की कीमत में जुलाई के बाद से कमी नहीं की गई है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपये में, कोलकाता में 1079 रुपये में, मुंबई में 1052 रुपये में तो चेन्नई में 1068 रुपये में मिल रहा है। 
विज्ञापन


चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

  1. दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1976.50 की जगह 1885 रुपये में मिलेगा।
  2. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1995.5 रुपये में मिलेगा। पहले यह 2095 रुपये में मिलता था। 
  3. वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये में मिलेगा। 
  4. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2045 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें