फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: आईटी व मेटल सेक्टर पर दबाव के कारण सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे

Thu, 01 Sep 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स गुरुवार को 770 अंक गिरकर शेयर 58,767 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 216 अंकों की कमजोरी आई, यह 17543 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार पर आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के कारण दबाव बढ़ा, जिसे बाजार नहीं झेल पाया और आखिरकार 700 से अधिक अंक टूटकर बंद हुआ। 

गुरुवार के कारोबारी सेशन में ग्रोथ की चिंता से जहां आईटी कंपनियों के शेयर टूटे वहीं सरकार की ओर से तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ाए जाने से एनर्जी कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी आई। 

सेंसेक्स गुरुवार को 770 अंक गिरकर शेयर 58,767 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 216 अंकों की कमजोरी आई, यह 17543 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेजी दिखी। वहीं, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा  सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें