कोरोना वायरस महामारी के चलते सुस्त हुईं आर्थिक गतिविधियों में अब फिर से तेजी देखने को मिल रही है। इसी के चलते देश के औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में भी बेहतर संकेत देखने को मिल रहे हैं।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश के आठ बुनियादी उद्योंगों का संयुक्त सूचकांक सितंबर 2021 में 126.7 पर रहा है। यह पिछले साल सितंबर की तुलना में 4.4 फीसदी अधिक है। इन आठ प्रमुख उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं।
विज्ञापन
आठ बुनियादी उद्योगों संयुक्त सूचकांक जुलाई 2021 में 134.0 पर रहा था। इसमें जुलाई, 2020 की तुलना में 9.4 फीसदी (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई थी। कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग के उत्पादन में जुलाई 2021 में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में वृद्धि हुई थी।