मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन ने उद्योग जगत को भरोसा दिया है कि जीएसटी में तीन ही दरें लागू करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को भी और तर्कसंगत बनाया जाएगा।
उद्योग संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में सीईए ने कहा, सरकार का अगला एजेंडा जीएसटी में सिर्फ तीन ही दरें रखना है। अभी 0.25, 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है। इन दरों को घटाकर तीन तक सीमित करने के सवाल पर सुब्रमणियन ने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा किया जाएगा और सही समय आने पर परिषद इसका फैसला करेगी।
आयात करने वालों को भी राहत
कच्चे माल का आयात करने वाले कारोबारियों को राहत देने के लिए इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा। कच्चे माल पर लिया जाने वाला आयात शुल्क अंतिम उत्पाद की बिक्री से मिलने वाली जीएसटी से अधिक होता है, तो इसके अंतर को ही इनवर्टेड ड्यूटी कहा जाता है। सरकार इस नुकसान से बचाने के लिए नया नियम लागू कर सकती है।