Charlie Munger: बफेट ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से लॉस एंजिल्स में रह रहे थे। बफेट के अनुसार चार्ली की प्रेरणा, ज्ञान और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उसकी वर्तमान स्थिति में नहीं लाया जा सकता था।
बर्कशायर हैथवे को एक असफल कपड़ा निर्माण कंपनी से एक बड़े साम्राज्य में बदलने के लिए वॉरेन बफेट के साथ मिलकर लगभग 60 वर्षों तक काम करने वाले चार्ल्स उर्फ चार्ली मंगर का निधन हो गया है। वे 99 वर्ष के थे।
विज्ञापन
बफेट ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से लॉस एंजिल्स में रह रहे थे। बफेट के अनुसार चार्ली की प्रेरणा, ज्ञान और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उसकी वर्तमान स्थिति में नहीं लाया जा सकता था।
पेशे से वकील मंगर ने एक समय पर बफेट की मदद की थी जो उनसे सात साल छोटे थे, उन्होंने लंबी अवधि के लिए कंपनियों में निवेश करने का दर्शन तैयार किया था। उनके प्रबंधन के तहत, बर्कशायर ने 1965 से 2022 तक 20% का औसत वार्षिक मुनाफा हासिल किया। जो गति एसएंडपी 500 में वृद्धि की गति से लगभग दोगुना है। अपने निवेश पर दशकों के रिटर्न से बफेट और मंगर की जोड़ी अरबपति बनने के साथ-साथ निवेशकों के बीच बड़ा चेहरा बन गए।
विज्ञापन
मंगर बर्कशायर के उपाध्यक्ष थे और इसके सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक थे, जिसका स्टॉक मूल्य लगभग 2.2 बिलियन डॉलर था। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.6 बिलियन डॉलर थी।