फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRS Oberoi: नहीं रहे पीआरएस ओबेरॉय, 94 साल की उम्र में निधन; होटल व्यवसाय को नई दिशा देने में थी अहम भूमिका

Tue, 14 Nov 2023 09:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'बिकी' के नाम से मशहूर पीआरएस ओबेरॉय का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था। ‘द ओबेरॉय ग्रुप’ के संस्थापक दिवंगत राय बहादुर एमएस ओबेरॉय के बेटे पीआरएस ओबेरॉय लंबे समय तक ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और उसके विकास की राह पर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (पीआरएस ओबेरॉय) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 94 साल के थे। पीआरएस ओबेरॉय ने भारत में होटल व्यवसाय को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें इस व्यवसाय चेहरा बदलने के लिए जाना जाता था। पीआरएस ओबेरॉय ने 2022 में ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन पद छोड़ दिया था। उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ओबेरॉय समूह के चेयरमैन पी. आर. एस ओबेरॉय का आज सुबह निधन हो गया। आतिथ्य उद्योग में एक महान हस्ती ओबेरॉय की विरासत किसी सीमा तक सीमित नहीं है। इसने वैश्विक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

अंतिम संस्कार शाम चार बजे
बयान में कहा गया कि एक प्रतिभावन शख्स को खोने का शोक मनाते हुए उनकी विरासत को याद रखेंगे।  श्रद्धांजलि सभा से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम चार बजे कापसहेड़ा में भगवंती ओबेरॉय चैरिटेबल ट्रस्ट (ओबेरॉय फार्म) में किया जाएगा। 
विज्ञापन


ओबेरॉय का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था
'बिकी' के नाम से मशहूर पीआरएस ओबेरॉय का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था। ‘द ओबेरॉय ग्रुप’ के संस्थापक दिवंगत राय बहादुर एमएस ओबेरॉय के बेटे पीआरएस ओबेरॉय लंबे समय तक ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और उसके विकास की राह पर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया
ओबेरॉय को पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण दे नवाजा गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। असाधारण नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए उन्हें इंटरनेशनल लक्जरी ट्रैवल मार्केट (आईएलटीएम) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था। ओबेरॉय को होटल्स (मैगजीन) यूएसए द्वारा 'कॉर्पोरेट होटलियर ऑफ द वर्ल्ड' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। बर्लिन में छठे इंटरनेशनल होटल्स इन्वेस्टमेंट फोरम ने उन्हें प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें