फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Videocon Loan Case: वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार, सीबीआई अदालत ने कोचर दंपती के साथ तीन दिन की रिमांड पर भेजा

Mon, 26 Dec 2022 06:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICICI Bank Fraud Case: सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार 71 वर्षीय धूत को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ व एमडी चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी के तीन दिनों के बाद की गई है।
विज्ञापन
venugopal dhoot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एक अदालत ने सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को एक ऋण धोखाधड़ी मामले में 28 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया। कोचर को जांच एजेंसी ने शुक्रवार रात संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 71 वर्षीय धूत को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। तीनों को विशेष अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद के समक्ष पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक ए. लिमोसिन ने केंद्रीय जांच ब्यूरो का प्रतिनिधित्व करते हुए ने सभी आरोपियों का सामना कराने के लिए तीन दिन की हिरासत की मांग की। जिसे अदालत ने मान लिया।

विज्ञापन


# सीबीआई ने धूत को विशेष अदालत में पेश किया, कोचर दंपती के साथ तीन दिन की कस्टडी मांगी 
सीबीआई के वकील ने कहा है कि सीबीआई ने वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत, आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर के लिए आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में 3 दिन की हिरासत की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। कोचर दंपती पहले से ही सीबीआई की रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


# 71 वर्षीय धूत को सीबीआई ने मुंबई से किया गिरफ्तार 
वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत, आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई अदालत लाया गया। सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार 71 वर्षीय धूत को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ व एमडी चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी के तीन दिनों के बाद की गई है।
विज्ञापन



# वर्ष 2019 में दर्ज किया गया था मामला 
सीबीआई ने वर्ष 2019 में दर्ज प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत बैंक लोन से जुड़े मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ व एमडी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को अरोपी बनाया है। उनके अलावे इस मामले में दीपक कोचर के संचालन में चलने वाली न्यूपावर रिन्युएबल (एनआरएल), सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आरोपी गया है। सीबीआई का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, आरबीआई के दिशा-निर्देशों और बैंक की क्रेडिट पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए वेणुगोपाल धूत की वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों को 3,250 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं दी।  
  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें