फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

META: मेटा कर्मचारी ने वर्क फ्रॉम होम के लिए क्रूज शिप पर अपार्टमेंट लिया, किराए पर खर्च किए 2.4 करोड़ रुपये

Mon, 26 Dec 2022 04:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

META Employee Cruise Ship Apartment: मेटा के एक कर्मचारी ने वर्क फ्राम होम की सुविधा का एक खास तरीके से इस्तेमाल किया है। अमेरिका में मेटा के एक कर्मचारी ऑस्टिन वेल्स ने वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करने के लिए एक क्रूज शिप ही अपार्टमेंट किराए पर ले लिया।
विज्ञापन
मेटा कर्मचारी ने क्रूज शिप पर किराये पर लिया अपार्टमेंट। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के उबरने के बाद भी दुनिया की कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम का दौर अब भी जारी है। हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह भी बताना मुश्किल है कि यह कब तक जारी रहेगा। फिलहाल वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने वाली  कंपनियों की फेहरिस्त में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा का भी नाम शामिल है। मेटा के एक कर्मचारी ने वर्क फ्राम होम की सुविधा का एक खास तरीके से इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


अमेरिका में मेटा के एक कर्मचारी ऑस्टिन वेल्स ने वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करने के लिए एक क्रूज शिप ही अपार्टमेंट किराए पर ले लिया। इसके लिए उन्होंने करीब तीन लाख डॉलर यानी 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए। इस बारे में पूछे जाने पर ऑस्टिन का कहना है कि यह बहुत रोमांचक करने वाला अनुभव है। मैं वर्क फ्रॉम होम के साथ दुनिया घूमने का भी मजा ले सकता हूं। मेरे साथ मेरा जिम, डॉक्टर और डेंटिस्ट भी दुनिया घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें