फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी संगठन ने की फिल्मी हस्तियों से चीनी सामान का विज्ञापन न करने की अपील, जारी की लिस्ट

Thu, 18 Jun 2020 02:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैट ने दिसंबर 2021 तक चीन से होने वाले आयात को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक कम करने का संकल्प लिया है। वर्तमान में चीन निर्मित वस्तुओं का भारत में वार्षिक आयात लगभग 70 बिलियन डॉलर या 5.25 लाख करोड़ रुपये का है...
विज्ञापन
Citizens Boycott china Products - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों की कायराना हरकत के खिलाफ देश में विरोध शुरू हो गया है। केंद्र सरकार भी अपने तरीके से चीनी उत्पादों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

दूसरी ओर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने चीनी वस्तुओं की एक सूची जारी कर व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे इन उत्पादों की बिक्री न करें।

गुरुवार को कैट ने सिनेमा और खेल जगत की बड़ी हस्तियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। आमिर खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, विराट कोहली और अन्य लोगों से अपील की गई है कि वे चीनी उत्पादों के विज्ञापन करना बंद कर दें।

दूसरी ओर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और अन्य लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए शुरू हुए राष्ट्रीय आंदोलन 'भारतीय सम्मान-हमारा अभिमान' में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन

 

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सिनेमा और खेल जगत की अनेक हस्तियों के नाम जारी अपने खुले पत्र में कहा है कि चीन की सेना ने बेहद नापाक तरीके से लद्दाख सीमा में भारतीय सेना पर बर्बर हमला किया है।

इससे हर भारतवासी आक्रोशित है। चीन को उसकी कायराना हरकत के लिए सबक सिखाया जाएगा। कैट ने मशहूर फिल्मी हस्तियों से कहा है कि वे चीनी उत्पादों का विज्ञापन करना तुरंत बंद कर करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करें।

कैट ने दिसंबर 2021 तक चीन से होने वाले आयात को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक कम करने का संकल्प लिया है। वर्तमान में चीन निर्मित वस्तुओं का भारत में वार्षिक आयात लगभग 70 बिलियन डॉलर या 5.25 लाख करोड़ रुपये का है।
 

चीनी उत्पादों के बहिष्कार के अभियान में देश भर के बॉलीवुड और खेल जगत के प्रमुख व्यक्तियों के जुड़ने से अभियान को बेहद मजबूती मिलेगी। भारतीय खुदरा बाजार पर अधिक से अधिक नियंत्रण प्राप्त करने के लिए चीन ने एक सोची समझी रणनीति के अंतर्गत चीन की कंपनियों के मार्फत चीनी उत्पादों का विज्ञापन करने के लिए भारतीय हस्तियों से संपर्क किया है।
 

आमिर खान, सारा अली खान, विराट कोहली ब्रांड विवो, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, बादशाह ब्रांड ओपो के लिए, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर कपूर, ब्रांड श्याओमी के लिए, रणवीर सिंह, सलमान खान, आयुष्मान खुराना और श्रद्धा कपूर ब्रांड रियलमी के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैट ने इन सभी से और अन्य सभी हस्तियां जो चीनी उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं, से अपील की है कि वे चीनी ब्रांडों का विज्ञापन करना तुरंत बंद कर दें। भारतीय सैनिकों के लिए सम्मान और चीन को करारा जवाब देने के लिए इन हस्तियों से कैट के अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें