फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FDI: सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में साइप्रस की कंपनी करेगी 9589 करोड़ रुपये का निवेश, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 13 Sep 2023 04:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रस्ताव का मूल्यांकन सेबी, आरबीआई, सीसीआई और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा किया गया है। संबंधित विभागों और सेबी-आरबीआई द्वारा जांच के बाद ही सौदे को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
कैबिनेट ने दी एफडीआई को मंजूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने बुधवार को सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में साइप्रस स्थित कंपनी बेरयांडा लिमिटेड द्वारा 9,589 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस अधिग्रहण के तहत सुवेन फार्मास्यूटिकल के 76.1 फीसदी शेयर बेरयांडा लिमिटेड को स्थानांतरित हो जाएंगे। इसके बाद सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में कुल विदेशी निवेश बढ़कर 90.1 प्रतिशत हो गया है। 
विज्ञापन


सेबी-आरबीआई की जांच के बाद मिली मंजूरी
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि मौजूदा प्रमोटर शेयरधारकों और सार्वजनिक शेयरधारकों से अनिवार्य खुली पेशकश के बाद सुवेन फार्मास्यूटिकल्स के 76.1 प्रतिशत शेयर बेरयांडा लिमिटेड को स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव का मूल्यांकन सेबी, आरबीआई, सीसीआई और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा किया गया है। संबंधित विभागों और सेबी-आरबीआई द्वारा जांच के बाद ही सौदे को मंजूरी दी गई है। 

एफडीआई में आया जबरदस्त उछाल
बता दें कि पिछले पांच सालों के (2018-19 से 2022-23 तक) दौरान फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 43,713 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 58 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें