फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business: विदेशी निवेशकों के बीच बिकवाली का दौर, अक्तूबर में तीन सत्रों में बेच डाले 27 हजार करोड़ के स्टॉक

Sun, 06 Oct 2024 12:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

4 अक्तूबर को ही विदेशी निवेशकों ने 15,506 करोड़ रुपये के स्टॉक बेच डाले। इस बिकवाली से निवेशकों के बाजार में भरोसे में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से निकाल रहे पैसे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों भारी बिकवाली के दबाव से जूझ रहा है। खासकर विदेशी निवेशक बड़े पैमाने पर अपना पैसा भारतीय बाजार से निकाल रहे हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजटरी लिमिटेड के डाटा के अनुसार, अक्तूबर में पहले तीन ट्रेडिंग सेशन में ही विदेशी निवेशकों ने 27,142 करोड़ रुपये के स्टॉक बेच डाले हैं। 
विज्ञापन


भारतीय बाजार से पैसे निकालकर अन्य एशियाई बाजारों में कर रहे निवेश
4 अक्तूबर को ही विदेशी निवेशकों ने 15,506 करोड़ रुपये के स्टॉक बेच डाले। इस बिकवाली से निवेशकों के बाजार में भरोसे में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। इस बिकवाली का भारत के इक्विटी बाजार पर भी गहरा असर पड़ा है और इक्विटी बाजार दबाव में है। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशक अपने पैसे को भारतीय बाजार से निकाल अन्य एशियाई बाजारों जैसे चीन और हॉन्ग कॉन्ग में निवेश कर रहे हैं, जहां उन्हें ज्यादा अच्छे निवेश की उम्मीद है। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने बताया कि विदेशी निवेशकों द्वारा स्टॉक बेचने की बड़ी वजह चाइनीज स्टॉक का खराब प्रदर्शन है। अब चीन की सरकार ने कई नीतिगत फैसले लिए हैं, जिनसे चीन के शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद की जा रही है। यही वजह है कि बेहतर रिटर्न के लालच में विदेशी निवेशक अब चीन के बाजार का रुख कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष बढ़ता है और तेल के ठिकानों पर हमले होते हैं तो इसका असर तेल की कीमतों पर पड़ेगा और इससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ सकती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ निवेशकों को आने वाले हफ्तों में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें