फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business: इस साल होंगी 42 लाख शादियां, 5.5 लाख करोड़ के व्यापार का अनुमान

Sun, 25 Feb 2024 03:13 PM IST
रोहित राज डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

व्यापारियों की संस्था कैट के प्रमुख पदाधिकारी सुमित अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि 15 जनवरी से शुरू हुए वर्तमान शादी सीजन में आगामी 15 जुलाई तक देश भर में लगभग 42 लाख विवाह होंगे। विवाह संबंधित खरीदारी और सेवाओं के माध्यम से लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये की धन राशि देश भर के बाजारों में आएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों के इस सीजन में देश भर में 42 लाख से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इनमें अकेले राजधानी दिल्ली में चार लाख से अधिक विवाह होने का अनुमान है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस साल केवल शादी-विवाह के समारोहों के कारण 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हो सकता है। यह व्यापार कपड़े, गहने, वाहनों और खाद्य वस्तुओं के क्षेत्र में बड़ी मांग पैदा कर सकता है। इससे ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी आवश्यक वस्तुओं की मांग में तेजी आ सकती है। 
विज्ञापन


व्यापारियों की संस्था कैट के प्रमुख पदाधिकारी सुमित अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि 15 जनवरी से शुरू हुए वर्तमान शादी सीजन में आगामी 15 जुलाई तक देश भर में लगभग 42 लाख विवाह होंगे। विवाह संबंधित खरीदारी और सेवाओं के माध्यम से लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये की धन राशि देश भर के बाजारों में आएगी। शादियों से संबंधित सामानों की खरीद और विभिन्न सेवाएँ प्राप्त करने के द्वारा यह बड़ी राशि देश के बाज़ारों में प्रवाहित होगी।

डेस्टिनेशन शादियों को विदेशों के स्थान पर देश में ही करने की अपील का बड़ा असर लोगों पर पड़ा है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों में डेस्टिनेशन शादियाँ आयोजित करने वाले सभी स्थान आगामी जुलाई तक पूरी तरह बुक हैं। पिछले साल, 14 दिसंबर को समाप्त हुए विवाह सीजन में लगभग 35 लाख विवाह हुए थे जिनके खर्च का अनुमान 4.25 लाख करोड़ था। इसके मुक़ाबले इस साल 5.5 लाख करोड़ रुपये का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें