फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के साथ अब जेब के लिए भी हानिकारक होगा सिगरेट तंबाकू, बजट में हुआ एलान

Fri, 05 Jul 2019 06:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में पूर्ण बजट पेश किया। बजट में जहां कई चीजें सस्ती हुई, वहीं कुछ सामान महंगे हुए। इन चीजों का आप पर सीधा असर पड़ेगा। आम जनता को एक ओर जहां इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन पार्ट्स, धूपबत्ती, चश्मों के फ्रेम, बोतल कंटेनर, आदि के लिए कम पैसे चुकाने होंगे, वहीं सोना, चांदी के आभूषण, मार्बल और कई उत्पादों के लिए अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। इनमें सिगरेट और तंबाकू भी शामिल हैं। स्वास्थ्य की तरह ही अब आपकी जेब के लिए भी सिगरेट, तंबाकू व हुक्का हानिकारक होगा। 

सिगरेट और बीड़ी पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

सरकार ने बजट में सिगरेट पर पांच रुपये प्रति हजार से लेकर 10 रुपये प्रति हजार तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले ज्यादातर सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी शून्य थी। सरकार का मकसद धूम्रपान को रोकना और जनता की सेहत सुधारने का है। सिगरेट के दाम बढ़ाने से लोग इसे कम खरीदेंगे। इसके साथ ही बीड़ी पर भी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। सिगरेट और बीड़ी के अतिरिक्त हुक्के का दाम भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन


भारत में ज्यादातर चीन, जपान, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी से सिगरेट आयात की जाती है। 

इतना बढ़ा दाम


विज्ञापन

 
  • 65 मिमी से अधिक किंतु 70 मिमी लंबाई वाली फिल्टर सिगरेट का दाम पांच रुपये प्रति हजार बढ़ गया है। 
  • 60 मिमी तक लंबाई वाली सिगरेट (फिल्टर की लंबाई सहित, फिल्टर की लंबाई 11 मिमी हो अथवा इसकी वास्तविक लंबाई, इनमें से जो भी अधिक) का दाम भी पांच रुपये प्रति हजार बढ़ गया है। 
  • 60 मिमी से अधिक किंतु 70 मिमी से अनधिक फिल्टर सिगरेट (फिल्टर की लंबाई सहित, फिल्टर की लंबाई 11 मिमी हो अथवा इसकी वास्तविक लंबाई, इनमें से जो भी अधिक) का दाम भी सरकार ने पांच रुपये प्रति हजार बढ़ गया है। 
  • 70 मिमी से अधिक किंतु 70 मिमी से कम लंबाई की फिल्टर सिगरेट (फिल्टर की लंबाई सहित, फिल्टर की लंबाई 11 मिमी हो अथवा इसकी वास्तविक लंबाई, इनमें से जो भी अधिक है) का दाम शून्य से पांच रुपये प्रति हजार बढ़ गया है। 
  • अन्य सिगरेट का दाम 10 रुपये प्रति हजार बढ़ गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें