फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: अमूल बना देश का सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांड, दूसरे नंबर पर मदर डेयरी की चमक बरकरार

Sun, 29 Jun 2025 03:50 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रांड फाइनेंस इंडिया 2025 रिपोर्ट में अमूल देश का सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांड बना है। अमूल की ब्रांड वैल्यू 4.1 बिलियन डॉलर रही, जबकि मदर डेयरी 1.15 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। ब्रिटानिया तीसरे, नंदिनी चौथे और डाबर पांचवें स्थान पर रहे। अमूल दुनिया की सबसे बड़ी किसान-स्वामित्व वाली डेयरी है। मदर डेयरी की टर्नओवर ग्रोथ भी शानदार रही।
विज्ञापन
अमूल दूध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में खाने-पीने के ब्रांड्स की बात करें तो देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। ब्रांड फाइनेंस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमूल भारत का नंबर-1 फूड ब्रांड बना हुआ है। वहीं दिल्ली-एनसीआर की मदर डेयरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


ब्रांड फाइनेंस इंडिया की साल 2025 वाली रिपोर्ट के अनुसार, अमूल की ब्रांड वैल्यू 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके बाद मदर डेयरी की ब्रांड वैल्यू 1.15 बिलियन डॉलर रही। तीसरे स्थान पर ब्रिटानिया, चौथे पर कर्नाटक की डेयरी कंपनी नंदिनी और पांचवें स्थान पर डाबर का नाम शामिल है।

क्या बोले एमडी जयन मेहता?
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के एमडी जयन मेहता ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह देशभर के लाखों किसानों की मेहनत और उपभोक्ताओं के भरोसे का नतीजा है। अमूल न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लगातार अपना विस्तार कर रहा है और भारतीय परिवारों का भरोसा बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल, बंदरगाहों पर रोक से कीमतों ने छुआ आसमान; देरी से पहुंच रहा सामान

मदर डेयरी की ब्रांड रैंकिंग में सुधार
मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने भी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मदर डेयरी की ब्रांड रैंकिंग में यह सुधार हमारे उपभोक्ताओं, किसानों, भागीदारों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कंपनी का टर्नओवर 2024-25 में करीब 17,500 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: 'जेल जाकर राजनीति में चमके नारायण राणे', महाराष्ट्र सरकार के मंत्री का चौंकाने वाला बयान

कितने दूध की पैदावार करता है अमूल?
विज्ञापन

अमूल आज दुनिया की सबसे बड़ी किसान-स्वामित्व वाली डेयरी कंपनी है, जिसमें 36 लाख से ज्यादा किसान जुड़े हैं। अमूल हर दिन 3.2 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करता है और 24 अरब से ज्यादा पैक अमूल प्रोडक्ट्स बेचता है। वहीं मदर डेयरी 'ऑपरेशन फ्लड' योजना के तहत स्थापित की गई थी, जो दूध, तेल, फल-सब्जी समेत कई उत्पाद बेचती है। यह दोनों ब्रांड्स भारतीय उपभोक्ताओं के भरोसे का बड़ा उदाहरण बन चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें