फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए अभी से बुक करा लें हवाई टिकट, आगे बढ़ सकता है किराया

Sun, 11 Aug 2019 10:58 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अक्तूबर के महीने में दिवाली का त्योहार पड़ेगा। पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। अगर आप भी दिवाली की छुट्टियों पर घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट बुक नहीं कराया है, तो फिर इसको अभी करा लीजिए, क्योंकि आप पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। हवाई कंपनियों ने फिलहाल तो किराये में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी फिलहाल नहीं की है, लेकिन आगे चलकर किराया बढ़ सकता है। 

सीटों में हुई बढ़ोतरी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक हवाई कंपनियों ने फिलहाल इसलिए किराया नहीं बढ़ाया है, क्योंकि सीटों की संख्या पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा है। लो कॉस्ट सेवा प्रदाता स्पाइसजेट और इंडिगो अपने बेड़े में विमानों की संख्या को बढ़ा रहे हैं। 

प्रमुख रूटों पर नहीं बढ़ा है किराया

फिलहाल कंपनियों ने प्रमुख रूटों पर किराये को नहीं बढ़ाया है। ट्रेवल पोर्टल क्लियरट्रिप के मुताबिक 15 दिन से ज्यादा के समय में टिकट बुक कराने पर किसी तरह कुछ नहीं बदला है। 

नहीं बढ़ेगा किराया

स्पाइसजेट के मुताबिक अगली तिमाही में किराया बढ़ने के आसार काफी कम हैं। भारतीय वैसे भी किराये के मामले में ज्यादा सेंसेटिव हैं, जिसका असर आगे भी देखने को मिलेगा। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बंगलूरू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली हैदराबाद और दिल्ली-कोलकाता रूट पर हवाई किराये में 15 दिन से कम के वेटिंग पीरियड में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


घूमने से पहले जरूर लें ट्रैवल इंश्योरेंस, हर तरह की विपदा से बच जाएंगे आप

सितंबर से शुरू हो जाएगा फेस्टिव सीजन

एक सितंबर से देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत केरल में ओणम से होगी। इसके अगले दिन दो सितंबर को महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। इसके बाद नवरात्रि और दिवाली अक्तूबर में होंगे। 

बाढ़, बारिश से पड़ा असर

हालांकि दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में बाढ़ और बारिश से हवाई किरायों में इजाफा देखने को मिला है। जेट एयरवेज के बंद हो जाने के बाद किराये में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।  

विज्ञापन

ये है कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का हिट फॉर्मला, मिलता है FD से भी ज्यादा रिटर्न

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें