अहमदाबाद में विमान हादसा।
- फोटो : पीटीआई
विमान की खासियत
सिरियम ने बताया कि इस विमान में 18 बिजनेस क्लास सीटें और 238 इकॉनोमी क्लास सीटें थीं। इसने 41,000 घंटों से अधिक उड़ान भरी थी और लगभग 8,000 बार उड़ान भरी थी और लैंडिंग की थी, जिसमें पिछले 12 महीनों में 700 बार उड़ान भरी गई थी। यह उस विमान निर्माण वर्ष के लिए औसत है। सीरियम के अनुसार एअर इंडिया ने 20 अतिरिक्त बी787 विमानों का ऑर्डर दिया है और 24 अतिरिक्त विमानों के लिए विकल्प हेतु आशय पत्र भी दिया है। हाल ही में इंडिगो ने नॉर्वेजियन एअरलाइन नॉर्स अटलांटिक से लीज पर लिए गए बी 787 का परिचालन शुरू किया है। इंडिगो लंबी दूरी के परिचालन के लिए ऐसे कुल छह विमान लीज पर लेने जा रही है।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल
बोइंग 787-8 को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा
कुछ वर्ष पहले अमेरिकी विमानन नियामक संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कुछ मुद्दों के कारण ड्रीमलाइनर विमानों की आपूर्ति रोक दी थी। लेकिन गुरुवार से पहले विमान किसी भी घातक दुर्घटना में शामिल नहीं था। एअर इंडिया को 2013 में ड्रीमलाइनर्स में बैटरी संबंधी समस्या के कारण परेशानी हुई थी। बैटरी की समस्या के कारण एअर इंडिया को भी अपने ड्रीमलाइनर बेड़े को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। उस समय एअरलाइन के पास ऐसे छह विमान थे। इसके अलावा, एअरलाइन को इन मुद्दों के लिए बोइंग से मुआवजा भी मिला था।
ये भी पढ़ें: चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा
- फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ
बोइंग नंबर वन विमान बना
बोइंग ने हाल के वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना किया है। फिर भी बी787 को अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाइड-बॉडी विमान बताया गया है। ड्रीमलाइनर तीन मॉडल में आते हैं- 787-8, 787-9 और 787-10। 787-8 की रेंज 13,530 किलोमीटर तक है। बोइंग वेबसाइट के अनुसार, विमान की लंबाई 57 मीटर, ऊंचाई 17 मीटर और पंखों का फैलाव 60 मीटर है। यह विमानन इतिहास में किसी भी अन्य वाइड-बॉडी जेट की तुलना में सबसे अधिक है। इसमें बताया गया कि विमान की हल्की और मिश्रित संरचना के कारण दूसरी विमानों की तुलना में इसमें 25 प्रतिशत कम ईंधन लगता है। बी 787 ने दुनिया भर में 425 से अधिक नए नॉन-स्टॉप मार्ग खोले हैं। ड्रीमलाइनर बेड़े ने 14 वर्षों से भी कम समय में 1 अरब से अधिक यात्रियों को परिवहन किया है।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: निजीकरण के बाद खराब होती छवि, अब अहमदाबाद हादसा; एअर इंडिया के लिए आगे की राह कितनी मुश्किल
अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद दृश्य
- फोटो : PTI
बोइंग के सीईओ ने रद्द किया पेरिस एयर शो, जीई ने भी निवेशक बैठक टाली
अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान के भयानक हादसे के बाद भारत समेत पूरी दुनिया के एविएशन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विमान की निर्माता बोइंग और इंजन वाली कंपनी जीई एयरोस्पेस ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कटौती की है। विमान निर्माता कंपनी सीईओ केली ऑर्टबर्ग और बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन की प्रमुख स्टेफनी पोप ने अगले हफ्ते पेरिस एयरशो की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वहीं, जीई ने अपने निवेशक दिवस को टाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक दशक में दुनिया की सबसे भीषण और दर्दनाक विमान हादसा है। बोइंग के सीईओ ऑर्टबर्ग ने गुरुवार शाम को अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, मैंने और स्टेफनी पोप ने 16 से 20 जून पेरिस के एयरशो में भाग लेने की योजना रद्द कर दी है ताकि हम अपनी टीम के साथ रह सकें और अपने ग्राहक और जांच पर ध्यान दे सकें। पेरिस के ले बॉर्गेट में होने वाला यह एयर शो वैश्विक विमानन उद्योग का सबसे बड़ा व्यापार शो है। यहां आमतौर पर दुनिया भर के एयरलाइन बड़ी संख्या में विमानों के ऑर्डर देती हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की स्थिति; विमान हादसे के दौरान की तस्वीर (दाएं ऊपर)
- फोटो : PTI
बोइंग 787 के इंजन बनाने वाली जीई एयरोस्पेस ने टाला निवेशक दिवस
वहीं, बोइंग 787 विमान के इंजन बनाने वाली जीई एयरोस्पेस ने 17 जून को इस शो के साथ ही निवेशक दिवस मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। जीई एयरोस्पेस का कहना है कि एक विशेषज्ञ टीम भारत भेजेगी जो दुर्घटनाग्रस्त विमान के डाटा का विश्लेषण करेगी और जांच में सहयोग करेगी। जीई ने यह भी कहा कि वह इस महीने के आखिर में वित्तीय अपडेट जारी करेगा। एयरशो के प्रतिनिधियों के मुताबिक, हादसे ने पेरिस एयरशो के माहौल को शोकपूर्ण बना दिया है। हालांकि शो तय कार्यक्रम के तहत चलेगा, लेकिन हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस और निजी घोषणाएं कम होंगी। कुछ विमान ऑर्डर की घोषणाएं भी पीड़ितों के सम्मान में वर्ष के अंत तक टाली जा सकती हैं।