फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में राज्य कर्मचारियों को मई के बजाय अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ DA, सरकार ने की घोषणा

Tue, 11 Jun 2024 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: पश्चिम बंगाल में सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 4% बढ़ाने का ऐलान किया है। यह वृद्धि मई के बजाय 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसके कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी मई के बजाय अप्रैल से किया जाएगा, जैसा कि पहले घोषित किया गया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य के बजट में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

राज्य वित्त विभाग ने कहा- 1 जून से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘कर्मचारियों बढ़ा हुआ वेतना एक जून से मिलेगा।’ बढ़ोत्तरी के बाद केंद्र और राज्य सरकार के दिए हुए डीए के बीच अंतर कम होकर 32 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन


 

चुनाव से प्रभावित विकास परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की है। साथ ही अधिकारियों को लोकसभा चुनाव से प्रभावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के काम पूरा करने का निर्देश दिया।

ममता ने बांग्ला आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए सिरे से सर्वे करने के आदेश दिए हैं।


‘सभी सरकारी योजनाओं और बुजुर्गों के लिए समय पर भत्ते का लाभ समय मिले’

मुख्यमंत्री ने नौकरशाहों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं और बुजुर्गों के लिए भत्ते का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे।

विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को बांधों की मरम्मत के काम में तेजी लाने, आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए फसल के नुकसान को रोकने और डेंगू को नियंत्रित करने के उपाय करने के लिए कहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें