फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी: 43 हजार के पार है बिटक्वाइन की कीमत, आगामी वर्षों में क्या बढ़ेगा दाम?

Thu, 30 Sep 2021 03:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में यह 2.46 फीसदी बढ़कर 43240.82 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 2.05 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में 64,600 अमेरिकी डॉलर (48.5 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली। आज दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से छह हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। 

विज्ञापन


एक लाख डॉलर तक जा सकता है बिटक्वाइन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) अगले महीने लंबे समय से प्रतीक्षित बिटक्वाइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) को हरी झंडी दिखा सकता है। इससे बिटक्वाइन की कीमत एक लाख डॉलर तक जा सकती है। मालूम हो कि फिलहाल वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 1.09 फीसदी गिरकर 1.90 लाख करोड़ डॉलर पर है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) 96.48 अरब डॉलर है। यह 33.78 फीसदी बढ़ी है। 

बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, डॉजक्वाइन, बाइनेंस क्वाइन, एक्सआरपी और पोल्का डॉट में भी तेजी दर्ज की गई। वहीं केवल यूएसडी क्वाइन, टेथर, कार्डानो और सोलाना गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, जानें दोपहर 2.45 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 2.46 फीसदी बढ़कर 43240.82 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 3.00 फीसदी बढ़कर 2987.36 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.04 फीसदी गिरकर 0.9998 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 1.56 फीसदी गिरकर 2.08 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 8.99 फीसदी बढ़कर 375.08 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 2.04 फीसदी बढ़कर 0.9381 डॉलर हुई कीमत।
  • सोलाना - 0.92 फीसदी गिरकर 136.54 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.05 फीसदी गिरकर 0.9997 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 1.56 फीसदी बढ़कर 27.91 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 0.66 फीसदी बढ़कर 0.2011 डॉलर हुई कीमत।

मालूम हो कि हाल ही में चीन के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा एलान किया था। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा हर लेनदेन अवैध है। चीन ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर के बाद दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें