त्योहारों के चलते आज से पांच दिन तक कई शहरों में 3 से 7 नवंबर तक बैंकिंग कामकाज नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। हम बता रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा साझा की कई जानकारी के नवंबर 2021 के पहले सप्ताह में त्योहारों के चलते किन राज्यों में बैंकों में अवकाश होगा। हालांकि, इन दिनों में ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इन शहरों में पांच दिन नहीं खुलेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। इन छुट्टियों के दिन बैंकिंग परिचालन पूरी तरह से बंद रहता है। कैलेंडर के अनुसार, 3 नवंबर को बैंगलूरू में नरक चतुर्दशी, 4 नवंबर को बैंगलूरू के अतिरिक्त सभी राज्य दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), 5 नवंबर को अहमदाबाद, कानपुर, गंगटोक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, बैंगलूरू, बेलापुर, मुंबई और लखनऊ में दिवाली (बालि प्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर को इंफाल, कानपुर, गंगटोक, लखनऊ और शिमला, भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चाकोबा के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 7 नवंबर को रविवार होने से सभी राज्यों में में बैंकिंग अवकाश होगा।
अगले हफ्ते इन तारीखों पर नहीं होगा बैंकिंग कामकाज
रिजर्व बैंक के अनुसार, अगले सप्ताह भी अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए पांच अवकाश निर्धारित हैं। 10 नवंबर को छठ पूजा, सूर्य षष्ठी डाला छठ (संध्या अर्ध्य) के चलते पटना और रांची में बैंक बंद होंगे। 11 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर पटना में बैंक बंद होंगे। 12 नवंबर को बांग्ला त्योहार पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 13 और 14 नवंबर को दूसरे शनिवार और रविवार को सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी।