फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Airport: सिधिंया बोले- आयोध्या में हवाई अड्डे के उद्घाटन का दिन ऐतिहासिक, ये होंगी सुविधाएं

Fri, 29 Dec 2023 04:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayodhya Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जो 6,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना है। विमानन मंत्री सिंधिया ने साक्षात्कार में कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे से संपर्क आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। उन्होंने कहा देश भर में नागरिक उड्डयन क्षमता के विकास की जबरदस्त क्षमता है और विशेष रूप से अयोध्या के लिए यह काफी अहम है क्यों यह धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से हमारे दिलों में जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा और दूसरे चरण में इसके समग्र क्षेत्र बढ़ाकर और रनवे की लंबाई बढ़ाकर इसका बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जो 6,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना है। सिंधिया ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे से संपर्क आने वाले दिनों में और बढ़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "देश भर में नागरिक उड्डयन क्षमता के विकास की जबरदस्त क्षमता है और विशेष रूप से अयोध्या के लिए यह काफी अहम है क्यों यह धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से हमारे दिलों में जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, हवाई अड्डा परियोजना का दूसरा चरण 6,500 वर्ग मीटर की सुविधा से 50,000 वर्ग मीटर तक विकास करने से जुड़ा है।

उन्होंने कहा, 'हम रनवे का विस्तार 3,750 मीटर तक कर रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पर्याप्त है। अयोध्या हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्ग मीटर है और यह सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंत्री की ओर से अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा यानी कल का दिन न केवल नागरिक उड्डयन के लिए, न केवल अयोध्या शहर के लिए, न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, न केवल भारत के लिए, बल्कि उन सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है जो हिंदू धर्म के प्रति हमारी आत्माओं की जीवंतता और प्रतिबद्धता में विश्वास करते हैं।"

एक अधिकारी ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का नाम 'महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' रखा जाएगा और इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि हवाई अड्डे से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि विमानन नियामक डीजीसीए से 14 दिसंबर को एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त करने वाले हवाई अड्डे का रनवे 2,200 मीटर लंबा है और यह दिन और रात के संचालन के साथ-साथ 550 मीटर से अधिक की कम दृश्यता की स्थिति के लिए भी उपयुक्त है। टर्मिनल भवन का अगला हिस्सा श्री राम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है। टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्री राम के जीवन को दर्शाने वाली स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है। 

अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज उपचार संयंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र जैसी विभिन्न स्थिरता सुविधाओं से लैस है। इस महीने की शुरुआत में, इंडिगो ने कहा था कि वह 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या हवाई अड्डे के लिए उद्घाटन उड़ान संचालित करेगी और वाणिज्यिक सेवाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण पिछले कुछ दिनों में विमानों का परिचालन बाधित होने पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंत्रालय हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों के साथ समन्वय कर रहा है और इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। उन्हे कोहरे के मुद्दे को 'अस्थायी घटना' करार देते हुए साक्षात्कार में यह भी कहा कि इस साल कोहरे के घनत्व के मामले में स्थिति थोड़ी अभूतपूर्व रही है। घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और कई उड़ानों में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें