फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADB: एशियाई विकास बैंक ने महाराष्ट्र में तटीय संरक्षण के लिए 42 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी, ये है लक्ष्य

Tue, 08 Oct 2024 10:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ADB: एडीबी ने कहा कि महाराष्ट्र में इस ऋण के इस्तेमाल से सतत जलवायु-लचीलेपन के लिए तटीय संरक्षण और प्रबंधन परियोजना के तहत अपतटीय चट्टानें, शीट पाइल्स, समुद्र तट पोषण और वनस्पति रोपण जैसे काम किए जाएंगे ताकि समुद्र तट की स्थिति को बहाल और स्थिर रखा जा सके।
विज्ञापन
अरब सागर में चक्रवात अशना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई विकास बैंक ( एडीबी ) ने महाराष्ट्र में तटीय और नदी तट संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए 42 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है । एडीबी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार , स्वीकृत ऋण स्थानीय समुदायों और प्राकृतिक संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्रों के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


एडीबी ने कहा कि महाराष्ट्र में इस ऋण के इस्तेमाल से सतत जलवायु-लचीलेपन के लिए तटीय संरक्षण और प्रबंधन परियोजना के तहत अपतटीय चट्टानें, शीट पाइल्स, समुद्र तट पोषण और वनस्पति रोपण जैसे काम किए जाएंगे ताकि समुद्र तट की स्थिति को बहाल और स्थिर रखा जा सके।

एडीबी जल संसाधन विशेषज्ञ मैरी एल'होस्टिस ने कहा, "यह परियोजना अपतटीय रीफ निर्माण और चट्टान संरक्षण कार्यों जैसे नए इंजीनियरिंग हाइब्रिड दृष्टिकोणों को अपनाने के लाभों से संबंधित है। इसके साथ ही समुद्र तट और टीलों के पोषण जैसे नरम प्रकृति-आधारित समाधान भी इसके जरिए हासिल किए जा सकेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें