दालों की कीमतों में भारी इजाफा
एक सप्ताह में 13 रुपये किलो महंगा
सरकारी नियंत्रण वाले केंद्रीय भंडार में भी दालों की कीमत तेजी से बढ़ रही है। वहां बीते एक जून को मूंग -धुली- दाल की कीमत 87 रुपये प्रति किलो थी जो कि शुक्रवार, सात जून को बढ़ कर 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहां उड़द दाल की कीमत भी एक सप्ताह में 72 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 78 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहां सबसे सस्ती दाल मसूर की है जो कि 67 रुपये प्रति किलो है।
चुनाव से अब तक 30 रुपये प्रति किलो महंगा
जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था तो केंद्रीय भंडार में अरहर दाल की कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो थी। लेकिन इसी अवधि के दौरान इसकी कीमतों में करीब 30 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली के थोक बाजार के कारोबारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान ट्रक नहीं मिलने की वजह से परिवहन लागत बढ़ी थी, इसलिए दालों की कीमतों पर असर हुआ। यह पूछे जाने पर कि प्रति किलो परिवहन लागत 30 रुपये बढ़ गई तो इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
केंद्रीय भंडार में शुक्रवार, सात जून 2019 का भाव
- मूंग धुली 100 रुपये प्रति किलो
- मूंग छिलका 93 रुपये प्रति किलो
- अरहर 94 रुपये प्रति किलो
- चना 69 रुपये प्रति किलो
- मसूर मलका 67 रुपये प्रति किलो
- काला मसूर 66 रुपये प्रति किलो