Antilia Jay Shree Ram: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित निजी आवास एंटीलिया भी बीती रात 'जय श्री राम' के नारों से जगमगा उठा। 'जय श्री राम' से जगमगाते एंटीलिया के वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह जोर-शोर से जारी है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित निजी आवास एंटीलिया भी बीती रात 'जय श्री राम' के नारों से जगमगा उठा। 'जय श्री राम' से जगमगाते एंटीलिया के वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी आज आयोध्या में आमंत्रित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित शीर्ष कारोबारियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनके अलावा अलावा नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सोमवार को अयोध्या में होंगे।
रिलायंस समूह की ओर से राम मंदिर का जश्न मनाने के लिए एंटीलिया में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समूह ने इसके के लिए अन्न सेवा का भी आयोजन किया है।