फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर दिया ये संदेश, की ये अपील

Mon, 22 Jan 2024 10:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Mandir: गौतम अदाणी उन दिग्गज उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोध्या आमंत्रित किया गया है। उनके अलावे उद्योगपति मुकेश अंबानी, और उनका परिवार और प्रसिद्ध उद्यमी रतन टाटा को भी, आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
अदाणी का संदेश - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उद्योगपति गौतम अदाणी ने ट्वीट कर कहा है कि इस शुभ दिन पर, जब अयोध्या में राम मंदिर के मंदिर के दरवाजे खुले हैं, इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें, उन्होंने कहा है कि समुदायों को भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के धागों से बांधें। गौतम अदाणी उन दिग्गज उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोध्या आमंत्रित किया गया है। उनके अलावे उद्योगपति मुकेश अंबानी, और उनका परिवार और प्रसिद्ध उद्यमी रतन टाटा को भी, आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए राजकीय अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 500 से अधिक अतिथियों की सूची में भारतीय उद्योगजगत के जाने-माने दिग्गजों के अलावा मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों हस्तियों के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें