फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIX Connect: एआईएक्स कनेक्ट पर लगा पायलटों की दक्षता नियम के उल्लंघन का आरोप, लग सकता है एक करोड़ का जुर्माना

Mon, 23 Jan 2023 11:09 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए को इस अनियमितता की भनक तब लगी, जब उसने कंपनी के प्रमुख केंद्र पर निरीक्षण किया। विमानन कंपनी ने कथित रूप से चालक निपुणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
एयरएशिया इंडिया - फोटो : एयरएशिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह की एयरलाइंस एआईएक्स कनेक्ट (पहले एयर-एशिया इंडिया) पर पायलटों की दक्षता या निपुणता और उपकरण रेटिंग जांच में विमानन नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इसे लेकर विमानन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। कंपनी पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए को इस अनियमितता की भनक तब लगी, जब उसने कंपनी के प्रमुख केंद्र पर निरीक्षण किया। विमानन कंपनी ने कथित रूप से चालक निपुणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया। एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने डीजीसीए से नोटिस की बात को स्वीकार किया और कहा कि कंपनी ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं। 

तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए गए...
उन्होंने कहा, हमें डीजीसीए से दिसंबर, 2022 के निरीक्षण की जांच रिपोर्ट मिली है और हमने डीजीसीए से समन्वय करते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए हैं। हम सुरक्षा के सभी मानकों का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रशिक्षण में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता है। हम अपने संचालन में सभी मानदंडों पर उच्च स्तर की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में, डीजीसीए ने न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री के महिला सहयात्री पर पेशाब की घटना को लेकर विमानन कंपनी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, क्योंकि एअर इंडिया के पायलट ने इस घटना को रिपोर्ट नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें