ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
- फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को घोटाले के कथित आरोपों के बाद बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष नधिम जाहावी के कर मामलों की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं।
इराक में जन्मे मंत्री के राजस्व एवं सीमा शुल्क (एचएमआरसी) विभाग के साथ कथित जुर्माने के निपटारे में बिना विभाग के कई दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद सुनक ने कहा कि इस मामले में कुछ सवाल हैं जिनके जवाब देने की जरूरत है, जिस पर उनके स्वतंत्र नैतिकता सलाहकार गौर करेंगे।
यह मुद्दा हाल के दिनों में ब्रिटेन के सरकारी हलकों में छाया हुआ है। विपक्षी लेबर पार्टी ने मांग की है कि राजकोष के पूर्व चांसलर जहावी को बर्खास्त किया जाए। सुनक ने पूर्वी इंग्लैंड के नॉर्थम्पटनशायर में एक अस्पताल का दौरा करने के दौरान संवाददाताओं से कहा, "ईमानदारी और जवाबदेही वास्तव में मेरे लिए महत्वपूर्ण है और स्पष्ट रूप से इस मामले में ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब देने की आवश्यकता है।"
सुनक ने कहा, 'इसलिए मैंने अपने स्वतंत्र सलाहकार से हर चीज की तह तक जाने और मामले की पूरी तरह से जांच करने और सभी तथ्यों को स्थापित करने और मंत्री स्तरीय संहिता के साथ नधिम जाहावी के अनुपालन पर मुझे सलाह देने के लिए कहा है।
इसके जवाब में जाहावी ने कहा कि वह जांच का स्वागत करते हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के मंत्रियों के हितों पर स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैग्नस को 'इस मुद्दे के तथ्यों को समझाने' के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “इस प्रक्रिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए, आप समझेंगे कि इस मुद्दे पर आगे चर्चा करना अनुचित होगा।
उन्होंने कहा चूकिं मैं कंजर्वेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता हूं। मंत्री ने जोर देकर कहा है कि उन्होंने पूरे समय ठीक से काम किया और कोई भी कर त्रुटि लापरवाही के कारण हुई ना कि मैंने जानबूझकर कोई गलती नहीं की।”