फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फर्जी जॉब ऑफर्स से सचेत रहने के लिए आम लोगों को किया आगाह, कही यह बात

Mon, 13 Nov 2023 06:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AAI: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि आम जनता को सावधान किया जाता है कि वे इस तरह के झूठ का शिकार न हों। जनता को सटीक जानकारी के लिए केवल एएआई की वेबसाइट (www.aai.aero) पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
एएआई - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता को देश भर में चल रहे फर्जी जॉब ऑफर्स के बारे में आगाह किया है। एएआई के अनुसार, ईमेल, सोशल मीडिया और अन्य चैनलों के माध्यम से कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


गलत सूचना में रिक्तियों की संख्या, प्रमुख परीक्षा प्रश्न, परीक्षा तिथियां, परिणाम प्रकाशन तिथियां और भुगतान के बदले नौकरियों के झूठे वादे के विवरण शामिल हैं। जनता को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एएआई वेबसाइट (www.aai.aero) पर भरोसा करें। एएआई ने जोर देकर कहा कि सभी आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान देय हैं, और किसी भी भर्ती चरण में कोई अन्य भुगतान नहीं मांगा जाता है।

आम जनता को सावधान किया जाता है कि वे इस तरह के झूठ का शिकार न हों। जनता को सटीक जानकारी के लिए केवल एएआई की वेबसाइट (www.aai.aero) पर जाने की सलाह दी जाती है। यदि कोई सोशल मीडिया पर गलत सूचना का शिकार होता है तो एएआई को उत्तरदायी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


एएआई के कॉर्पोरेट संचार निदेशालय ने स्पष्ट किया कि संगठन इन बेईमान तत्वों के कार्यों से होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं है। जनता से आग्रह है कि वे सावधानी बरतें और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ सतर्क रहें।

फ्लाई दुबई खरीदेगा 30 बोइंग विमान

किफायती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन कंपनी फ्लाई दुबई ने कहा है कि वह 30 बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान खरीदेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंबी दूरी की विमानन कंपनी एमिरेट्स ने कहा है कि वह 52 अरब डॉलर के सौदे में बोइंग विमान खरीदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें