फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCAS: हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ ‘‘अस्वीकार्य’’, इससे निपटने के लिए बीसीएएस ने कई कदम उठाए

Mon, 01 Apr 2024 01:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BCAS: नागरिक विमाान सुरक्षा ब्यूरो प्रमुख हासन ने राष्ट्रीय राजधानी में 38वें बीसीएएस स्थापना दिवस समारोह में सोमवार को कहा कि आने वाले महीनों में हवाई अड्डों पर ‘फुल-बॉडी स्कैनर’ लगाए जाएंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक विमाान सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के प्रमुख जुल्फिकार हासन ने कहा है कि हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ ‘‘अस्वीकार्य’’ है और इससे निपटने के लिए एजंसी ने इष्टतम मानक तथा उपकरण विकसित किए हैं। एजेंसी के प्रमुख हासन ने राष्ट्रीय राजधानी में 38वें बीसीएएस स्थापना दिवस समारोह में सोमवार को कहा कि आने वाले महीनों में हवाई अड्डों पर ‘फुल-बॉडी स्कैनर’ लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था स्मार्ट सुरक्षा लेन भी स्थापित करेगी। हासन ने कहा, ‘‘हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए इष्टतम मानकों के साथ-साथ उपकरण भी विकसित किए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "बढ़ते हवाई यातायात के बीच, हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ तथा उड़ान में देरी को लेकर चिंताएं हैं। अधिकारियों ने मुद्दों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। बीसीएएस के महानिदेशक ने कहा, ‘‘वृद्धि के साथ तालमेल बनाए रखना एक चुनौती है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें