फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया ने गिफ्ट सिटी के माध्यम से पूरा किया पहले ए350 विमान का अधिग्रहण, जानिए क्यों है खास

Fri, 29 Sep 2023 11:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल एंड ट्रांसफोर्मेशन अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक लेनदेन, गिफ्ट सिटी से हमारे विमान पट्टे के व्यवसाय की शुरुआत है। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसने गिफ्ट सिटी के माध्यम से पहले ए350-900 विमान का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह अधिग्रहण वित्तीय पट्टा लेनदेन के माध्यम से एचएसबीसी के साथ किया गया है। गिफ्ट सिटी के माध्यम से पहला चौड़ी बॉडी वाले विमान का पट्टा है। एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि लेनदेन एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा किया गया। एयर इंडिया के 470 विमानों की सौदे का यह पहला वित्तीय लेनदेन भी है।
विज्ञापन


गिफ्ट सिटी में विमान पट्टे के व्यवसाय की शुरुआत
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया को उम्मीद है कि सौदे के तहत पहला ए350-900 विमान इस साल के अंत तक भारत पहुंच सकता है। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल एंड ट्रांसफोर्मेशन अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक लेनदेन, गिफ्ट सिटी से हमारे विमान पट्टे के व्यवसाय की शुरुआत है। एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड, एयर इंडिया की पहली कंपनी है जो चौड़ी बॉडी वाले विमानों का वित्तपोषण कर रही है। इससे हमें भविष्य में हमारे और हमारे सहयोगियों के लिए विमान वित्तपोषण रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। 

सौदे को लेकर क्या बोले अधिकारी
वहीं देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण यानी कि गिफ्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक दीपेश शाह ने कहा कि वह विमानों के पट्टे और वित्तपोषण के लिए अन्य शेयरधारकों के साथ मिलकर एक रेगुलेटरी विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया द्वारा विमानों के वित्तपोषण और पट्टे के लिए गिफ्ट सिटी में एक वित्तीय कंपनी की स्थापना करना, गिफ्ट सिटी को विमानों के पट्टे और वित्तपोषण के लिए दुनिया भर में महत्वपूर्ण जगह बनाने में अहम साबित होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि एयर इंडिया ने छह ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनमें से पांच की डिलीवरी मार्च 2024 तक होनी है। इसके अलावा कंपनी ने 470 नए विमानों का भी ऑर्डर दिया है, जिनमें 34 ए350-1000, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, 10 बोइंग 777एक्सएस, 140 ए320 नियोज, 70 ए321 नियोज और 190 बोइंग 737मैक्स विमान शामिल हैं। एयर इंडिया ने जून में ही एयरबस और बोइंग से इन विमानों की खरीद के खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। फिलहाल एयर इंडिया के पास 116 विमान हैं, जिनमें 49 चौड़ी बॉडी वाले विमान हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें