फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के ए350-900 विमान ने सिंगापुर से फ्रांस के लिए भरी पहली उड़ान, अब भारत लाने की तैयारी

Sat, 18 Nov 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विमान को सिंगापुर में पेंट किया गया। इसे दिसंबर में भारत लाने से पहले कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के लिए टूलूज भेजा गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसके पहले ए350-900 विमान ने सिंगापुर से फ्रांस के लिए पहली उड़ान भरी है। एयरलाइन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विमान की पहली तस्वीर साझा की। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विमान को सिंगापुर में पेंट किया गया। इसे दिसंबर में भारत लाने से पहले कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के लिए टूलूज भेजा गया है।

विज्ञापन


टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने विस्तार योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें आगामी वर्षों में 40 एयरबस ए350 विमानों का ऑर्डर दिया गया है। पहला ए350-900 दिसंबर 2023 में भारत आना है। इसके बाद 5 विमान मार्च, 2024 तक बेड़े में शामिल हो जाएंगे। एयर इंडिया ने अभी विमान का रूट तय नहीं किया है। एक अधिकारी के मुताबिक विमान को शुरू में घरेलू मार्गों पर तैनात किया जाएगा।

एयर इंडिया ने करीब 700 करोड़ डॉलर के 250 एयरबस और 220 बोइंग विमानों का ऑर्डर भी पक्का कर लिया है। टाटा के स्वामित्व में आते ही एयर इंडिया ने तेजी से विस्तार का लक्ष्य रक्षा है। इसके लिए इस साल जून में पेरिस एयर शो के दौरान एयरबस और बोइंग के साथ इन विमानों के लिए खरीद पर समझौता किया गया था। एयरबस ए350-900 किफायती, ज्यादा जगह और जरूरत के मुताबिक बदलावों की सुविधा देता है। इसके अलावा यह छोटी और लंबी दोनों तरह की उड़ानों के लिए उपयुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें