फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express: केबिन क्रू से समझौते के बाद सामान्य हो रहा परिचालन, दो दिनों में स्थिति ठीक होने की उम्मीद

Fri, 10 May 2024 12:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Express: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन केबिन क्रू सदस्यों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से उसे अपना परिचालन कम करना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि अगले दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार शुरू हो गया क्योंकि चालक दल के सदस्य काम पर लौटने लगे हैं। मंगलवार रात से चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण 170 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। एयरलाइन ने पहले छुट्टी पर गए 25 चालक दल के सदस्यों को टर्मिनेशन लेटर जारी किया फिर बातचीत के बाद उन्हें वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन केबिन क्रू सदस्यों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से उसे अपना परिचालन कम करना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि अगले दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि सामुहिक छुट्टी पर गए चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौट रहे हैं और एयरलाइन उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद कर रही है, जिसकी ड्यूटी पर लौटने के लिए जरूरत होती है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय होती हैं और चालक दल के सदस्यों की संख्या बढ़ने के साथ शुक्रवार से इस मोर्चे पर परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की 85 उड़ानें रद्द की गई थीं

औसतन एयरलाइन रोजाना 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 260 घरेलू उड़ानों का परिचालन करती है, हालांकि पिछले कुछ दिनों में उड़ानों की संख्या कम हो गई है। चालक दल की कमी के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को 85 उड़ानें रद्द कर दीं थीं जो उसकी कुल दैनिक क्षमता का करीब 23 फीसदी है।

रुवार को छुट्टी पर गए केबिन क्रू सदस्यों से समझौता होने के बाद एयरलाइन ने कहा था कि इससे उड़ानों की समयसारिणी को तेजी से बहाल करने में मदद मिलेगी और साथ ही एयरलाइन ने उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ान बाधित होने से प्रभावित हुए थे।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता ना होने के विरोध में कई केबिन क्रू सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी थी।   एयर इंडिया एक्सप्रेस फिलहाल एयर एशिया के साथ अपना विलय पूरा करने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें