फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AGS Transact IPO: खुल गया साल 2022 का पहला आईपीओ, कुछ ही घंटों में 66 फीसदी तक भरा, यहां जानें पूरी डिटेल

Wed, 19 Jan 2022 02:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AGS Transact Technologies IPO Opened: साल 2022 का पहला आईपीओ सब्सक्रिप्शन के बुधवार को खुल गया। एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज का यह आईपीओ 21 जनवरी को बंद होगा। इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और खुलने के कुछ ही घंटों में यह 66 फीसदी तक भर गया। 

 
विज्ञापन
आईपीओ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 का पहला आईपीओ सब्सक्रिप्शन के बुधवार को खुल गया। एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज का यह आईपीओ 21 जनवरी को बंद होगा। इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और खुलने के कुछ ही घंटों में यह 66 फीसदी तक भर गया। 

विज्ञापन


ये रहा शेयरों का प्राइज बैंड 
गौरतलब है कि एजीएस ट्रांजेक्ट के शेयर 166 से 175 रुपए पर मिल रहे हैं। इस के शेयरों के एक फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 204 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

680 करोड़ जुटाने की है योजना
एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का लक्ष्य बाजार से 680 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का है। ग्रे मार्केट में यह शेयर प्रीमियम पर चल रहा है। इश्यू भाव से 10 रुपए ऊपर कारोबार कर रहा है। रिटेल सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह करीब 92 फीसदी सब्सक्राइब्ड हो चुका है। 
विज्ञापन


पूरी तरह ओएफएस आईपीओ
नए साल यानी साल 2022 को लिस्ट होने के लिए तैयार यह पहला इश्यू पूरी तरह प्रमोटर और अन्य शेयरहोल्डर्स द्वारा शेयरों की बिक्री के लिए लाया जाने वाला ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है। इससे पहले फर्म ने अपने आईपीओ का साइज 800 करोड़ रुपये से घटाकर 680 करोड़ रुपये कर दिया था।

कंपनी मुहैया कराती है सेवाएं
एजीएस ट्रांजैक्ट टेक देश में इंटीग्रेटेड ओमनी-चैनल पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है जो बैंकों व कॉरपोरेट को डिजिटल व कैश से जुड़ी हुई सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। यह एटीएम और कैश रिसाइकलर मशीन (सीआरएम) आउटसोर्सिंग और कैश मैनेजमेंट जैसी कस्टमाइज्ड प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके अलावा यह मर्चेंट सॉल्यूशंस, ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग सर्विसेज और मोबाइल वैलेट्स जैसी डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराती है। मार्च 2021 तक कंपनी ने देश में 2,07,335 पेमेंट टर्मिनेल स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें