फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: 28 फरवरी तक जारी रहेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, कोरोना के मामले बढ़ने पर किया गया बड़ा फैसला

Wed, 19 Jan 2022 01:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DGCA Extends Suspension: देश-दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। एक ताजा आदेश में कहा गया है कि इन उड़ानों पर लगी रोक अब 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। डीजीसीए की ओर से ये जानकारी साझा की गई है। 
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। एक ताजा आदेश में कहा गया है कि इन उड़ानों पर लगी रोक अब 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


डीजीसीए की ओर से साझा की गई जानकारी
इस आदेश की जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से साझा की गई है। गौरतलब है कि ये अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें बीती 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि, उनके साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

इन उड़ानों पर नहीं लगाई गई कोई रोक
डीजीसीए के अनुसार बबल सिस्टम के तहत आने जाने वाली फ्लाइट इस दौरान जारी रहेंगी। इसके साथ ही कार्गो फ्लाइट और डीजीसीए की ओर से स्वीकृत फ्लाइट भी जारी रहेंगी। बता दें कि डीजीसीए ने 26 नवंबर, 2021 को घोषणा की थी कि भारत 15 दिसंबर, 2021 से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें फिर से शुरू करेगा, लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका, जबकि अब इस रोक को और भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें