फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani: एईजीएल व टोटल एनर्जीज ने सौर ऊर्जा परियोजना के लिए किया संयुक्त उद्यम, गुजरात के खावड़ा से होगा संचालित

Tue, 03 Sep 2024 02:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदाणी समूह के अनुसार ये परियोजनाएं गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा संयंत्र में स्थित हैं। एजीईएल अपनी मौजूदा परिसंपत्तियों के जरिए नए संयुक्त उद्यम में योगदान देगा। जबकि टोटलएनर्जीज इन परियोजनाओं के विकास में तेजी लाने के लिए 444 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और टोटल एनर्जीज ने एक रणनीतिक संयुक्त उद्यम (जेवी) की घोषणा की है। इसका स्वामित्व दोनों संस्थाओं के पास बराबर होगा। इसका उद्देश्य कुल 1,150 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के पोर्टफोलियो का प्रबंधन करना है।

विज्ञापन


अदाणी समूह के अनुसार ये परियोजनाएं गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा संयंत्र में स्थित हैं। एजीईएल अपनी मौजूदा परिसंपत्तियों के जरिए नए संयुक्त उद्यम में योगदान देगा। जबकि टोटलएनर्जीज इन परियोजनाओं के विकास में तेजी लाने के लिए 444 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें