फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Total Gas: अदाणी टोटल गैस ने CNG-PNG के दाम में की भारी कटौती, रात 12 बजे से नई दरें लागू

Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदाणी टोटल गैस की यह घोषणा केंद्र सरकार के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के एक दिन बाद आई है। माना जा रहा है कि मूल्य तय करने की नई प्रणाली से सीएनजी और पीएनजी की लागत कम होगी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे।
विज्ञापन
Adani Total Gas - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने जनता को रहात दी है। कंपनी ने सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक कटौती की घोषणा की है। सीएनजी-पीएनजी की संशोधित दरें आठ अप्रैल रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन


अदाणी टोटल गैस की सीएनजी और पीएनजी के दाम में कटौती की घोषणा केंद्र सरकार के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के एक दिन बाद आई है। माना जा रहा है कि मूल्य तय करने की नई प्रणाली से सीएनजी और पीएनजी की लागत कम होगी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे। नए फॉर्मूले के मुताबिक, सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का निर्धारण अब हर महीने होगा। अभी तक सीएनजी-पीएनजी की दरें हर छह महीने में तय होती थीं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप, एटीजीएल ने भारत सरकार के नए गैस मूल्य निर्धारण फॉर्मूले का पालन करते हुए घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार पेट्रोल की कीमतों की तुलना में सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 40% से अधिक की बचत और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतों की तुलना में लगभग 15% की बचत दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, गेल इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने भी अपने लाइसेंस वाले क्षेत्र में सीएनजी के खुदरा मूल्य में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी के खुदरा मूल्य में पांच रुपये प्रति एससीएम की कटौती की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें