फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण करेगा अदाणी समूह, 10.5 अरब डॉलर में हुआ सौदा

Sun, 15 May 2022 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदाणी समूह ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट की पैरेंट कंपनी होल्सिम इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया है।
विज्ञापन
Adani Holcim India deal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी के समूह ने रविवार को कहा कि इसने होल्सिम लिमिटेड के भारत में कारोबार की नियंत्रण प्रदान करने वाली हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए एक सौदा किया है। यह सौदा 10.5 अरब डॉलर (813 अरब 60 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये) में हुआ है। इस डील के साथ बंदरगाह से लेकर एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाले समूह का सीमेंट के क्षेत्र में भी प्रवेश हो गया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में अदाणी समूह ने बंदरगाह परिचालन, बिजली संयंत्रों और कोयला खदानों के अपने मूल कारोबार से हटकर हवाई अड्डों, डाटा केंद्रों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम बढ़ाया है। समूह ने पिछले साल दो सीमेंट सब्सिडियरी शुरू की थीं। ये दो सब्सिडियरी अदाणी सीमेंटेशन लिमिटेड और अदाणी सीमेंट लिमिटेड थीं। इसमें से अदाणी सीमेंटेशन लिमिटेड गुजरात के दहेज में औऱ महाराष्ट्र के रायगढ़ में सीमेंट की दो इकाइयां बनाने की योजना बना रही थी। 

घरेलू सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा अदाणी समूह
यह सौदा गौतम अदाणी के समूह को घरेलू सीमेंट क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बना देगा, जिसने होल्सिम की दो भारतीय स्टेप-डाउन फर्मों एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट का संयुक्त नियंत्रण हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


इस अहम सौदे को देश के इंफ्रा और मैटेरियल के क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण बताया जा रहा है। इसी सौदे को लेकर गौतम अदाणी पिछले सप्ताह अबुधाबी और लंदन गए थे। होल्सिम स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी है। इस समझौते को लेकर गौतम अदाणी ने कहा कि होल्सिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स को साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीन सीमेंट कंपनी बना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें