फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani-BHEL Deal: भेल को अदाणी समूह की कंपनी से मिला 7000 करोड़ रुपये का ऑर्डर, बनाएगी पावर प्लांट्स के उपकरण

Fri, 14 Jun 2024 02:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भेल ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थापित किए जा रहे 2×800 मेगावाट रायपुर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए पहला ऑर्डर अदाणी पावर लिमिटेड से प्राप्त हुआ है। दूसरा ऑर्डर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थापित किए जा रहे थर्मल पावर प्लांट के लिए एमटीयूपीपीएल (अदाणी पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी) से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
भेल अदाणी डील - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को अदाणी समूह से 7,000 करोड़ रुपये मूल्य के दो बिजली संयंत्रों के ठेके मिले हैं। भेल ने एक बयान में बताया है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थापित किए जा रहे 2×800 मेगावाट रायपुर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए पहला ऑर्डर अदाणी पावर लिमिटेड से प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


दूसरा ऑर्डर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थापित किए जा रहे 2×800 मेगावाट के मिर्जापुर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए एमटीयूपीपीएल (अदाणी पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी) से प्राप्त हुआ है। दोनों परियोजनाओं के लिए बीएचईएल के जिम्मे मुख्य संयंत्र उपकरण और संबंधित सहायक उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ निर्माण और कमीशनिंग की निगरानी भी शामिल है।

भाप जनरेटर, भाप टरबाइन और जनरेटर सहित परियोजनाओं के लिए प्रमुख उपकरण कंपनी के त्रिची और हरिद्वार संयंत्रों में निर्मित किए जाएंगे। भारी उद्योग मंत्रालय के तहत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम है, यह ऊर्जा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें