अदाणी समूह के एजीएम के दौरान समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने सोमवार को निवेशकों को संबोधित किया। भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के बीच अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने सोमवार को निवेशकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की ओर से समूह को बदनाम करने के लिए और अधिकतम नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया।
अदाणी ने कहा कि शॉर्ट-सेलर की ओर से किए गए हमले के बाद लिक्विडिटी हमारे लिए सबसे बड़ी संपत्ति बन गई। धन जुटाने से से बाजार का भरोसा बहाल हुआ, अस्थिरता के खिलाफ पोर्टफोलियो की रक्षा की गई। अदाणी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक संबंधों को तनाव देते हैं। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। प्रौद्योगिकी परिवर्तन हमारे जीने और काम करने के तरीके को प्रभावित करता है। शेयरधारकों के संबोधन का समापन अदाणी ने 'हम करके दिखाएंगे' कहकर किया।
कंपनी के वार्षिक आम बैठक के दौरान अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने कहा कि 2 साल के लिए कर्ज के पुनर्भुगतान को कवर करने के लिए हमने 40,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। गौतम अदाणी ने शेयरधारकों को बताया कि पिछले 5 साल में समूह का सालाना खर्च तीन गुना हो गया।
गौतम अदाणी ने कहा कि हिंडनबर्ग के आधारहीन दावों से हम प्रभावित हुए। इससे हमारा एफपीओ प्रभावित हुआ। अदाणी ने कहा, "चुनौतियों के बावजूद हमने अपने निवेशकों का विश्वास हासिल किया। जीक्यूजी, क्यूआईए, यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प ने हम पर भरोसा जताया। हमारी परीक्षा लेने वाली विपरीत परिस्थितियों ने हमें और भी मजबूत बना दिया।"