1 फरवरी केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार का नौवां और दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक बजट होगा। ऐसे में हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि मोदी सरकार उनके लिए कुछ खास घोषणाएं कर सकती है।
कोरोना महामारी के करीब एक साल होने को है, इस महामारी के चलते आम लोगों के जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण देश की बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कई महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं।
बजट की शुरुआत हर बार की तरह बजट भाषण के साथ सुबह 11 बजे होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक के बाद एक कई घोषणाएं करते हुए पूरा बजट पढ़ेंगी। इस बजट का प्रसारण एक-दो नहीं, बल्कि कई प्लेटफॉर्म पर होगा। बजट का प्रसारण दूरदर्शन, पीआईबी, लोकसभा टीवी, राज्यसभा टूवी और इन सभी के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी अमर उजाला डॉटकॉम के चैनल पर बजट 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
हिंदी फेसबुक अकाउंट:
facebook.com/Amarujala/
ट्विटर हैंडल:
twitter.com/AmarUjalaNews
बजट ऐसा होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया
वित्त मंत्री इस बार बरसों से चली आ रही परंपराएं मसलन पुरानी योजनाओं को नए कलेवर से पेश करने को तोड़ सकती हैं। दरअसल, सीतारमण ने 2019 में अपने पहले बजट में चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और लाल कपड़े में लिपटे 'बही-खाते' के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष का बजट इस तरीके का होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का भी कहना है कि यह बजट कोरोना महामारी की वजह से तबाह हुई अर्थव्यवस्था को वापस जोड़ने की शुरुआत होगा। उनका यह भी कहना है कि इस बजट को महज बही-खाते अथवा लेखा-जोखा या पुरानी योजनाओं को नए कलेवर में पेश करने से अलग हटकर होना चाहिए।