इस साल प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। रसायन विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम आज शेयर्स का अलॉटमेंट करेगी। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की बहुत मांग है। ग्रे मार्केट में तत्व चिंतन का आईपीओ 2073 से 2083 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति देखना करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। साथ ही रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर भी आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट से इस तरह चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- अब इक्विटी पर सलेक्ट कर ड्रॉपडाउन करें।
- यहां तत्व चिंतन फार्मा केम लिमिटेड शेयर के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपको एप्लिकेशन नंबर, डीपी आईडी या क्लाइंट आईडी और अपना पैन नंबर डालना होगा।
- अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और फिर सर्च कर दें।
- सारी जानकारियां सही भरने पर अप्लिकेशन का स्टेटस नजर आ जाएगा।
इश्यू के रजिस्ट्रार से इस तरह चेक करें स्टेटस
- बीएसई के अलावा आप इश्यू के रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html
- यहां ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम डालें।
- अब बॉक्स में अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डिपॉजिटरी आईडी डालें।
- कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
29 जुलाई को सूचीबद्ध होंगे शेयर
कंपनी के शेयर बाजार में 29 जुलाई को सूचीबद्ध होने हैं। 16 जुलाई को तत्व चिंतन का आईपीओ खुला। यह 20 जुलाई को बंद हुआ था। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1073-1083 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था। आईपीओ के लिए कंपनी ने 13 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था। निवेशकों को कम से कम एक लॉट साइज और अधिकतम 14 लॉट यानी 182 शेयरों के लिए बोली लगानी थी। यानी निवेशकों ने इसके लिए न्यूनतम 13,949 रुपये और अधिकतम 1,97,106 रुपये की बोली लगाई।
इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया। 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित था।
1996 में हुई थी स्थापना
तत्व चिंतन फार्मा केम की स्थापना 1996 में हुई थी। यह एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो स्ट्रक्चर डायरेक्टिंग एजेंट्स (एसडीए), फेज ट्रांसफर कैटेलिस्ट (पीटीसी), फार्मा एंड एग्रोकेमिकल इंटरमीडिएट्स और अन्य स्पेशियलिटी केमकिल्स तैयार करती है। आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी दाहेज इकाई के विस्तार में आने वाला खर्च, वडोदरा स्थित शोध और विकास केंद्र के विकास में आने वाले खर्च व कंपनी की रोजमर्रा की जरूरतों में करेगी। इस कंपनी के ग्राहक ऑटोमोटिव, पेट्रोलियमस एग्रोकेमिकल्स, डाई व पिगमेंट्स, पेंट्स व कोटिंग्स, फार्मा और पर्सनल केयर समेत अन्य क्षेत्रों में हैं।