फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16600 के पार

Mon, 30 May 2022 11:59 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark:  सेंसेक्स 683 अंक की तेजी लेते हुए 55,567 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 195 अंक की बढ़त के साथ 16,547 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर अंत में जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ । 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। दोनों इंडेक्स जोरदार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 600 अंक उछलकर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 150 अंक उछलकर खुला। बता दें बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से बढ़त देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


फिलहाल, सेंसेक्स 1,104 अंक या 2.01 फीसदी की तेजी लेते हुए 55,989 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 317 या 1.95 फीसदी अंक की बढ़त के साथ 16,670 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर खुलकर अंत में जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ । बीएसई का सेंसेक्स 632 अंक या 1.17 फीसदी की उछाल के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई का निफ्टी भी 182 अंक या 1.13 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,352 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें