फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 64 अंक उछला, निफ्टी की भी तेज शुरुआत

Wed, 04 May 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: एक दिन की छुट्टी के बाद शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 64 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर  57039.68 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 24 अंक या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। 

 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बीते दिनों की सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 64 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर  57039.68 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 24 अंक या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1502 शेयर बढ़त के साथ खुले, 486 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयर अपरिवर्तित रहे। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार की लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें