फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 29 Mar 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 209 अंकों की उछाल के साथ 57,803 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी तेजी आई और इसने 63 अंकों की बढ़त के साथ 17285 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 209 अंकों की उछाल के साथ 57,803 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी तेजी आई और इसने 63 अंकों की बढ़त के साथ 17285 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


बाजार में कारोबार शुरू होने के दौरान 1378 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, 517 शेयर गिरावट के साथ खुले, जबकि 87 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 231 अंक की उछाल के साथ 57,593 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 69 अंक की बढ़त लेते हुए 17,222 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें